Friday 30 October 2020

राष्ट्रीय एकता दिवस आज

देश आज भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल की 145वीं जयंती मना रहा है। यह दिन देशभर में राष्‍ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि। इस मौके पर उप राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने भी सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कई रियासतों को एक करने की दिशा में काम किया और देश को एक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ मनोबल के दम पर उन्होंने देश की आजादी के बाद 'एक भारत' बनाने का बेहद चुनौतीपूर्ण काम कर दिखाया।

भारत के राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। पटेल राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे, जिन्होंने आजाद भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने देश के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की अहम ज़िम्मेदारी निभाई। 



from DDNews Feeds https://ift.tt/35PlWFV

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home